अर्थ : ताड़ की तरह का एक पेड़ जो प्रायः रेगिस्तान में होता है और जिसमें बेर के आकार के लंबोतरे मीठे फल लगते हैं।
उदाहरण :
खजूर वृक्ष लम्बा एवं शाखा रहित होता है।
पर्यायवाची : कनक, खजूर, खजूर वृक्ष, खरजूर, खरजूर वृक्ष, खर्जूर, खर्जूर वृक्ष, नख़्ल, नख्ल, मधुक्षीर, मधुक्षीरक, स्कंदफला, स्कन्दफला
अर्थ : एक सफेद, बहुत वजनी और चमकीली धातु जो साधारणतः द्रव रूप में रहती है।
उदाहरण :
पारा ही एक ऐसी धातु है जो द्रव अवस्था में पायी जाती है।
पर्यायवाची : अमर, अवित्यज, अशोक, जैत्र, दिव्यरस, पर्वतोद्भव, पारत, पारद, पारा, महातेज, मुकुंद, मुकुन्द, मृत्युनाशक, रसधातु, रसनाथ, रसनायक, रसपति, रुद्ररेता, रेत, रेतस्, शंकरशुक्र, शंभुतेज, शम्भुतेज, शिववीय, सर्व, सिंधुज, सिद्धधातु, सिन्धुज, स्कंदशक, स्कन्दशक
अर्थ : एक प्रकार का खनिज पदार्थ।
उदाहरण :
सोनमक्खी का प्रयोग औषध के रूप में होता है।
पर्यायवाची : अवरत, अश्म, आपीत, आवर्त, आवर्त्त, चक्रनाम, तापीज, ताप्य, धातुमाक्षिक, माक्षिका धातु, सोनमक्खी, सोनामक्खी, सोनामाखी, स्वर्णमाक्षिक, स्वर्णोपधातु
अर्थ : एक प्रकार का लाल रंग या चूर्ण जिसे हिंदू सुहागिनें माँग में भरती हैं।
उदाहरण :
आधुनिक युग में कुछ शहरी विवाहिताएँ सिंदूर लगाना पसंद नहीं करतीं।
पर्यायवाची : अरुण, अरुन, इंगुर, ईंगुर, नागरक्त, नागरेणु, नागसंभव, नागसम्भव, पत्रावलि, मंगल्य, रक्त, रक्तचूर्ण, रक्तशासन, वीररज, सिंदूर, सिन्दूर, सेंदुर, हंसपाद
अर्थ : नागरमोथा नामक घास की जड़।
उदाहरण :
नागरमोथे का उपयोग औषध के रूप में किया जाता है।
पर्यायवाची : उच्चटा, कलायिनी, कसेरू, गोलर, चक्रांक्षा, नगरौथा, नागर, नागरघन, नागरमुस्ता, नागरमोथा, नागरोत्था, नादेयी, पयोधर, वराही, वृषध्वांक्षा, वृषध्वांक्षी, वृषपर्व्वा, शिशिरा, स्वल्पकंद, स्वल्पकन्द